Home » शिक्षा » पीएम श्री राजकीय करणी उमावि देशनोक में ट्विनिंग ऑफ़ स्कूल कार्यक्रम आयोजित

पीएम श्री राजकीय करणी उमावि देशनोक में ट्विनिंग ऑफ़ स्कूल कार्यक्रम आयोजित

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक12 दिसंबर।  शुक्रवार को पीएम श्री करणी स्कूल देशनोक में ट्विनिंग ऑफ़ स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत अन्य विद्यालयों के साथ साझेदारी गतिविधि का आयोजन किया गया जिसके तहत छात्रों को भ्रमण हेतु पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरखाना नोखा ले जाया गया।वहां पर छात्रों को विद्यालय में हो रहे नवाचार के बारे में जानकारी प्रदान की गई जिससे छात्रों को नवीन जानकारी प्राप्त हुई।नवाचार को  पीएम  श्री राजकीय करणी उमावि देशनोक में लागू करने का निर्णय लिया गया।इस कार्यक्रम में संस्था प्रधान शक्ति प्रसन्न बीठू,धर्मेंद्र गोदारा,सुरेंद्र सिंह, जोगेंद्र बसु, मांगीलाल चौधरी व अन्य स्टाफ और छात्र सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *