Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राजस्थान के इस जिले में तब्लीगी जमात के 12 लोग गिरफ्तार, कार्रवाई के दौरान पुलिस से उलझे

राजस्थान के इस जिले में तब्लीगी जमात के 12 लोग गिरफ्तार, कार्रवाई के दौरान पुलिस से उलझे

अबतक इंडिया न्यूज 7 फरवरी । बांसवाड़ा जिले में धार्मिक प्रचार करने पहुंचे तब्लीगी जमात के 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, बागीदौरा कस्बे में बिना पूर्व सूचना अन्य राज्य से आकर ये लोग धार्मिक प्रचार कर रहे थे. पुलिस समझाइश के दौरान इन्होंने उग्र व्यवहार किया, जिसके चलते गिरफ्तारी हुई. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के व्यवहार से मौके पर शांति भंग होने की स्थिति बन गई थी, जिसके चलते यह कार्रवाई करनी पड़ी.

गोधरा से आए थे लोग

पुलिस ने बताया, “बागीदौरा चौकी को सूचना मिली थी कि गुजरात के गोधरा से तब्लीगी जमात की करीब 10 से 12 लोगों की टीम आई है. पिछले दो दिनों से कस्बे में अलग-अलग टुकड़ियों में घूम रही है. सूचना पर कलिंजरा थाना पुलिस के एसआई बागीदौरा पहुंचे.”

पुलिस को बताया- धार्मिक जागरूकता फैलाने आए

पुलिस ने बागीदौरा की मस्जिद क्षेत्र में, रमेशचंद्र जाप्ते के पीछे वाली गली में तब्लीगी जमात के दल को रोका. पूछताछ में उन्होंने खुद को गोधरा से आई तब्लीगी जमात से जुड़ा बताते हुए रमजान से पूर्व विभिन्न गांवों में धार्मिक जागरूकता फैलाने की बात कही. पुलिस ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा थाना क्षेत्र में प्रवेश या किसी भी प्रकार की गतिविधि को लेकर कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी.

समझाइश के दौरान बिगड़े हालात- पुलिस

पुलिस के मुताबिक, जब समझाइश की तो आरोपी आवेश में आ गए और पुलिस से बहस करने लगे. हालात तनावपूर्ण हो गए और मौके पर शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई. स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बीएनएस की धारा 126 से 170 के तहत सभी 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के बाद सभी को पुलिस निगरानी में चौकी लाया गया. पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के परिजनों को भी सूचना दे दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में