अबतक इंडिया न्यूज 7 जनवरी । पंचांग के अनुसार आज माघ कृष्ण पंचमी तिथि, मघा नक्षत्र, कौलव करण, आयुष्मान् योग, उत्तर का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. आज 06:34 पी एम तक आयुष्मान् योग है, उसके बाद से सौभाग्य योग्य बनेगा.
7 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के जातको के लिए शुभ लाभदायक है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात सिंह राशि में होने जा रहा है जिससे आज चंद्रमा और केतु के बीच युति संबंध बनेगा जबकि राहु के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग बनेगा। लेकिन अच्छी बात है कि आज लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है क्योंकि बुध और शुक्र की युति धनु राशि में बनी हुई है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा,आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि,लाभ और सुख पाएंगे
आज का दिन मेष राशि के जातकों के मंगलकारी रहने वाला है। राशि में विराजमान चंद्रमा आपको लाभ और सुख दिलाएंगे। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में आपको आज प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
आज मेष राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज दिन को अनुकूल बनाए रखने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
वृषभ राशि,बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। लेकिन आपको आज भाग्य का भी साथ मिलेगा जिससे आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल भी मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने के संयोग बनेगा। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। जो जातक गिफ्ट आइटम और फैशन से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करते है आज उनकी कमाई में वृद्धि होगी।
आज वृषभ राशि का भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए, लाल चंदन से तिलक करें।
मिथुन राशि,बड़ी चाहत पूरी होगी
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। राशि स्वामी बुध का सूर्य से संयोग बनाना आपको लाभ दिलाएगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ ले पाएंगे। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। बिजनेस में कमाई बढ़ने से आपका मन आनंदित होगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
आज मिथुन राशि का भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि,कलात्मक क्षमता का लाभ ले पाएंगे
आज का दिन कर्क राशि के जातको के लिए सामान्य रूप से अच्छा है। आपको आज नौकरी में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। बिजनेस में भी आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा हौगा। आप आज अपनी कलात्मक क्षमता का भी लाभ ले पाएंगे। आपको आज कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। माता की ओर से आपको आज फायदा होगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे, रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।
आज कर्क राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
सिंह राशि,प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा
आज का दिन राशि के लोगों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आपको दोस्तों के साथ पार्टी और मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप आज पिता की ओर से लाभ और सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा।
आज सिंह राशि का भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज दिन को शुभ बनाए रखने के लिए श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि,कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ पाने का रहेगा। नौकरी में आज आपको विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। आपको आज सरकारी काम में सफलता मिलेगी। तकनीकी और विदेशी क्षेत्र से संबंधित काम मे भी आपको आज सफलता मिलने की संभावना है। कोई मित्र या संबंधी आपकी मदद कर सकता है। किसी यात्रा का भी संयोग बनेगा।
आज कन्या राशि का भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा पाठ करना चाहिए और लाल चंदन लगाना चाहिए।
तुला राशि,आपकी चिंता का समाधान होगा
तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन प्रेम और आनंद से भरपूर रहने वाला है। आपको आज कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। संतान की सेहत से संबंधित आपकी चिंता का समाधान होगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। किसी मित्र से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है।
आज तुला राशि का भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।
वृश्चिक राशि,रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आज आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करते हुए मंगल लाभ का संयोग बना रहे हैं। आप कोई साहसिक फैसला लेकर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लोहा और तांबा से संबंधित काम में आपको आज फायदा मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी की मदद भी आपको प्राप्त होगी। होटल से जुड़े कारोबार में भी आज आपको फायदा होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।
आज वृश्चिक राशि का भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करना चाहिए।
धनु राशि,कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे
आज का दिन धनु राशि के जातको के लिए अनुकूल रहेगा। आप आज कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको सहकर्मियों और अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सानिध्य और सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आप आर्थिक मामलों में आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बिजनेस में आपके लिए आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आपके परिवार मे आज आपसी तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा।
आज धनु राशि का भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज उपाय के तौर पर आपको किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करना चाहिए।
मकर राशि, मित्रों से सहयोग पाएंगे
मकर राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहने वाला है। चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए चंद्रमा आज आपके लिए लाभ की स्थिति बना रहे हैं। आपको किसी मित्र की मदद से आज फायदा होगा। नौकरी में आज आपका दिन सुचारू बीतेगा। आपको आज निवेश के मामले में सतर्क रहना चाहिए,अल्प अवधि के निवेश में आज आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको बड़े भाई की मदद से फायदा होगा। वैवाहिक जीवन भी आपका आज सुखद रहने वाला है।
आज मकर राशि का भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। गायत्री मंत्र का जप लाभदायक होगा।
कुंभ राशि, जोखिम से बचना चाहिए।
कुंभ राशि के जातकों का मन आज विचलित और अशांत रह सकता है। जल्दबाजी में आपको आज कोई भी जोखिम वाला काम करने से बचना चाहिए। नौकरी में आपका प्रभाव आज बना रहेगा। आपको आज विदेशी स्रोत से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आज दूसरों की बातो में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपको आज मनपसंद खानपान का आनंद मिलने वाला है। कानूनी मामलों में आपको आज जोखिम लेने से बचना चाहिए।
आज कुंभ राशि का भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ शुभ रहेगा।
मीन राशि,शुभ काम में भाग लेंगे
आज का दिन मीन राशि के जातको के लिए अनुकूल रहेगा। आप किसी शुभ और मांगलिक काम मे भाग लेंगे। दान पुण्य के कार्यो में भी आज आप धन खर्च कर सकते हैं। मित्रों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिल पाएगा। आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि संयम बनाए रखें और लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें नहीं तो मान सम्मान की हानि हो सकती है। आपको आज आर्थिक लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है।
आज मीन राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।








