अबतक इंडिया न्यूज 26 जून । विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे राज्य के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है.
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 26, 2026
आईएमडी द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, डीडवाना-कुचामन, बारां और झालावाड़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
इन इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से मौसम के ताजा अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी है.
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं.











