अबतक इंडिया न्यूज 1 फरवरी बीकानेर । बजट 2026 को लेकर बीकानेर कांग्रेस सीए सेल देहात जिला अध्यक्ष CA श्याम सुंदर मुंधड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं ।

आयकर स्लैब में बड़े बदलाव न होने से वेतनभोगी वर्ग की निराशा बढ़ी है।
महंगाई के मुकाबले टैक्स छूट और कटौतियां नाकाफी साबित होती हैं।
जीएसटी को सरल करने और छोटे व्यापारियों को राहत देने के उपाय कमजोर रहे।
युवाओं के लिए रोजगार के स्पष्ट और बड़े अवसरों की कमी साफ नज़र आती है।
कुल मिलाकर यह बजट ज़मीन की समस्याओं से ज़्यादा, आंकड़ों और योजनाओं तक सीमित दिखता है।









