अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 21 मार्च । गणगौर उत्सव आखिरी दिन शनिवार को करणीधाम देशनोक में पारंपरिक गणगौर की सवारी निकाली गई।कस्बे के अलग-अलग क्षेत्रों से विशेष पूजन के बाद गणगौर माता की सवारी गाजे -बाजे के साथ करणी सागर कुएं पर पहुंची । करणी सागर कुएं पर पारंपरिक जल ग्रहण की रस्म अदा की गई। जल ग्रहण की रस्म अदायगी के बाद करणी माता मंदिर के आगे से होते गणगौर माता की सवारी अपने -अपने गंतब्य की ओर रवाना हुई।गणगौर की सवारी के दौरान पूरे मार्ग पर दर्शन के लिए महिलाओं की भारी भीड़ रही।सवारी के साथ ऊंट गाड़े पर सवार महिलाओं ने गणगौर के पारंपरिक राजस्थानी गीत गाए।
इससे पूर्व दिनभर सुहागिन महिलाओं व कन्याओं ने गणगौर-इसर का विशेष पूजन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।गणगौर उत्सव का विशेष व्यंजन ढोकले का भोग लगाया गया।









