Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर में जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की पहली बैठक और शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,आगामी चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन

बीकानेर में जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की पहली बैठक और शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,आगामी चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 29 जुलाई । बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग, बीकानेर ग्रामीण) की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक और शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को वेटरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्तु खान पड़िहार ने की।

समारोह की शुरुआत में नीट पेपर लीक व सीबीएसई परीक्षा परिणाम से जुड़े घटनाक्रमों में अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद ‘पीबीएम सुधारो जन आंदोलन’ की सफलता के लिए देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल का सम्मान किया गया। अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाकर नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चोपदार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश की गंगा-जमुनी तहजीब और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। अल्पसंख्यक विभाग संगठन का मुख्य स्तंभ है, जिसका लक्ष्य बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनहितकारी नीतियों को पहुँचाना है।

विधायक, नोखा सुशीला रामेश्वर डूडीने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत हैं। नवनियुक्त पदाधिकारी जनता और पार्टी के बीच मजबूत कड़ी बनकर कार्य करेंगे।

जिलाध्यक्ष सत्तु खान पड़िहार ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग समाज और पार्टी के बीच सेतु का काम करेगा और आगामी पंचायती राज व निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएँ।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, मंगलाराम गोदारा सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *