अबतक इंडिया न्यूज 1 जनवरी । आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10 बजकर 22 तक रहने वाली है। इसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी। इस कारण साल 2026 का पहला प्रदोष व्रत आज रखा जा रहा है। नक्षत्र रोहिणी रात 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा लग जाएगा। योग शुभ शाम 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा। करण कौलव दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण लग जाएगा। जो रात 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, फिर गर करण शुरू हो जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इसके साथ ही सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे ही मिथुन में गुरु और कुंभ में राहु, मीन में शनि, सिंह में केतु की मौजूदगी रहेगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए 1 जनवरी 2026 का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का आज का राशिफल
वर्ष 2026 के प्रथम दिन चंद्रमा वृष अर्थात द्वितीय गोचर में है। जॉब में परिवर्तन के प्रयास के लिए अनुकूल समय है। आपका मन भावुक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित और प्रफुल्लित रहेंगे। करियर और परिवार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखें। तिल का दान करें। असत्य से बचने का प्रयास करें।
उपाय: व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल
2026 के पहले दिन चंद्रमा इसी भाव में रहेंगे। व्यवसाय की स्थिति अनुकूल है। जॉब में प्रमोशन की संभावना है। इस राशि के चंद्रमा भाग्य के लिए अनुकूल है। कभी-कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार संग धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए योग और ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। भावनाओं पर संयम रखें। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। सेहत से खुश रहेंगे।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: बैगनी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
2026 के प्रथम दिन इस राशि के गुरु और व्यय स्थान के चंद्रमा का आशीर्वाद प्राप्त है। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर कई नवीन अवसर मिलेंगे। न्यू बिजनेस डील का सुंदर अवसर है – अवसर को हाथ से जाने न दें। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका धन प्राप्त होगा। सेहत से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद-विवाद की संभावना भी है।
उपाय: कम्बल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि का आज का राशिफल
जॉब में चंद्रमा और गुरु सफलता देंगे। बिजनेस में लगातार सफलता मिल रही है। धन निवेश शेयर के पावर सेक्टर और मोटर्स में करें तो बेहतर है। लव लाइफ में नया टर्न आ सकता है। घर पर विवाह की बात करें। प्रेम में क्रोध और संशय से बचें। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: चावल-गुड़ दान करें। शिव उपासना करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। कई दिनों से रुका धन मिलेगा। न्यू बिजनेस प्लानिंग सफल रहेगी। लव लाइफ बेहतर करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में काम करें। सेहत के प्रति सचेत रहें।
उपाय: मसूर-गुड़ दान करें। पिताजी का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि का आज का राशिफल
व्यस्त लम्हों से धार्मिक गतिविधियों के लिए समय निकाल लिया है। आध्यात्म की सकारात्मक ऊर्जा सफलता दिलाएगी। प्रेम जीवन में भावना और समर्पण से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स शिक्षा में उन्नति करेंगे। स्किन रोग से बचें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। मसूर-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
व्यावसायिक उन्नति की ओर बढ़ रहे हैं। जॉब में थोड़ा तनाव संभव है। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। प्यार में ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। धार्मिक यात्रा मन को तनाव मुक्त रखेगी। बीपी-शुगर पेशेंट परहेज करें।
उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। क्रोध से बचें। धार्मिक पुस्तकें-तिल दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
गुरु और मंगल स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा। स्टूडेंट्स परफॉर्मेंस में सफलता से मन खुश रहेगा। बिजनेस की चिंताएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: पिताजी का आशीर्वाद लें। हनुमान जी के मंदिर जाएं और तीन परिक्रमा करें। कम्बल दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल
गुरु और सूर्य सफलता देंगे। बिजनेस प्रमोशन में विलंब से डिस्टर्ब रहेंगे। जॉब वर्क के प्रति डेडिकेशन रखें। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। प्रेमी संग लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। सेहत बेहतर है।
उपाय: शिवलिंग पर दही-कुशोदक से अभिषेक करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 60%
मकर राशि का आज का राशिफल
जॉब में बड़ी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस वर्क बढ़ेगा। कार्य छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से हल करें। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा मिलेगी। हनुमान जी की उपासना मदद करेगी। वाहन खरीदने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।
उपाय: मसूर-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 55%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
जॉब की प्रॉब्लम अब खत्म हो सकती है। बिजनेस समस्याएं हल करें। सिस्टेमेटिक वर्क से काम सही समय पर पूरा होगा। टाइम मैनेजमेंट रखें। लव लाइफ से परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करें। सेहत खराब हो सकती है।
उपाय: श्री गणेश उपासना करें। गेहूं-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का आज का राशिफल
व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में रुका प्रमोशन सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। शुगर पेशेंट तनाव में रहेंगे। स्टूडेंट्स अध्ययन पद्धति सही रखेंगे। कोचिंग का योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार में सफल रहेंगे।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%







