Home » राजस्थान » विप्र फाउंडेशन बीकानेर को मिली सामाजिक कार्यों के लिए आवंटित भूमि का BDA ने जारी किया पट्टा, सुभाष जोशी बने नए जिलाध्यक्ष

विप्र फाउंडेशन बीकानेर को मिली सामाजिक कार्यों के लिए आवंटित भूमि का BDA ने जारी किया पट्टा, सुभाष जोशी बने नए जिलाध्यक्ष

विप्र फाउंडेशन

अबतक इंडिया न्यूज 19 अगस्त बीकानेर । विप्र फाउंडेशन (जोन 1-बी, बीकानेर) को सामाजिक सरोकार एवं समाज हित के प्रकल्पों के संचालन के लिए आवंटित भूमि का औपचारिक पट्टा जारी कर दिया गया है। बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान BDA सचिव हेमेन्द्र नागर ने संगठन के पदाधिकारियों को पट्टा प्रदान किया। इस अवसर पर संगठन के विस्तार के तहत सुभाष जोशी को विप्र फाउंडेशन (जोन 1-बी, बीकानेर) का नया जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया।

सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी आवंटित भूमि

भूमि पट्टा प्राप्त होने पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने इसे संगठन के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से हासिल यह उपलब्धि भविष्य में रचनात्मक एवं समाजोपयोगी कार्यों का मुख्य आधार बनेगी।

BDA सचिव हेमेन्द्र नागर का संगठन की ओर से नागरिक अभिनंदन
BDA सचिव हेमेन्द्र नागर का संगठन की ओर से नागरिक अभिनंदन

प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने कहा कि इस भूमि का उपयोग सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान BDA सचिव हेमेन्द्र नागर का संगठन की ओर से नागरिक अभिनंदन भी किया गया।

संगठन का विस्तार: सुभाष जोशी को कमान

कार्यक्रम में नए जिलाध्यक्ष के रूप में सुभाष जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जोशी के नेतृत्व में बीकानेर जिले में संगठन के सेवा कार्य और सामाजिक सरोकार अधिक मजबूत होंगे।

इस दौरान श्रीमती चंद्रकला आचार्य, दीपक हर्ष, एडवोकेट पंकज पीपलवा, पीयूष भूषण शर्मा, दिनेश कुमार व्यास, अश्विनी शर्मा, युवराज व्यास, गिरिराज आचार्य, मोहन पुरोहित, केशव सांखी तथा डेहरु माता संरक्षक रामरतन पुरोहित सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *