अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 4 फरवरी । बुधवार को पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर बादल सिंह देपावत अध्यक्ष करणी मंदिर निजी प्रन्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।शिक्षा विभाग का प्रतिनिधित्व सीबीईओ बीकानेर रामकुमार शीलू द्वारा किया गया।विधायक प्रतिनिधि के रूप में देवेन्द्र सिंह चारण ने कार्यक्रम मे शिरकत की ।

देवेन्द्र सिंह ने विद्यालय विकास हेतु दस हजार रुपए की राशि प्रदान की । भामाशाह शंकर दान,व्याख्याता मोहन दान ,पूर्व करणी मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान, ,एसडीएमसी सदस्य माधोदन ,देशनोक विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश सेवग ,विक्रम सिंह चारण सहित नगर के गणमान्य नागरिक और अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सत्र पर्यंत किए गए कार्य और भामाशाह द्वारा करवाए गए कार्यों से अवगत करवाया गया, कार्यक्रम का संचालन जोगेंद्र बसु ने किया।









