Home » देश » धर्म ध्वजा व महा आरती के साथ कार्तिक पूर्णिमा कोलायत मेला 2025 का शुभारंभ, विधायक भाटी के प्रयासों से बढ़ी मेले की भव्यता

धर्म ध्वजा व महा आरती के साथ कार्तिक पूर्णिमा कोलायत मेला 2025 का शुभारंभ, विधायक भाटी के प्रयासों से बढ़ी मेले की भव्यता

अबतक इंडिया न्यूज कोलायत 2 नवंबर । श्री कोलायत में कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए रविवार को धर्म ध्वजा के साथ तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ।
महंत  क्षमाराम महाराज के सान्निध्य में, विधायक  अंशुमान सिंह भाटी, साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों एवं हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं महाआरती के साथ इस पावन मेले की शुरुआत हुई।
कोलायत मेला 2025
कोलायत मेला 2025
कपिल मुनि की तपोभूमि कोलायत धाम मेले के शुभारंभ के साथ ही  भक्ति, आस्था और उत्साह से आलोकित हो उठा । सरोवर तट पर दीपों की झिलमिल रोशनी और गूंजते मंत्रों के साथ श्रद्धालुजन सनातन परंपरा के इस भव्य आयोजन में सहभागी बने।
कोलायत मेला 2025
विधायक भाटी के प्रयासों से मिला मेले को नया स्वरूप
विधायक अंशुमान सिंह भाटी जी के सतत प्रयासों और मार्गदर्शन में इस वर्ष मेले को नया एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है।
मुख्य घाट और जनाना घाट को हेरिटेज लुक में सजाया गया है,झझू चौराहे से कपिल सरोवर तक आकर्षक कॉरिडोर लाइटिंग लगाई गई है।,सुरक्षा, सफाई और पेयजल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।,पंच मंदिर और बारह महादेव मंदिर क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया गया है।
भव्य आयोजन में उमड़ने लगा है जनसैलाब
श्री कपिल सरोवर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा है ,प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गईं हैं -घाटों की सजावट, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा, पेयजल टैंकर एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और पूर्व सरपंच राम किशन आचार्य,पूर्व प्रधान जयवीर सिंह, क्षत्रिय सभा अध्यक्ष करण प्रताप सिंह,मंगेज सिंह हाड़ला,जय सिंह हाड़ला, सरपंच बजरंग पंवार,युद्धवीर सिंह,बलदेव गहलोत, कन्हैयालाल साँखी,खिन्याराम सैन,रमेश पुरोहित,भोम सिंह,पवन जोशी,पिंकू माली,मनोज सेवग,श्याम सुंदर पंचारिया, राजकुमार उपाध्याय,ललित रामावत,मांगू सिंह,दौलत सिंह,राजू काका कोटड़ी, प्रकाश रामावत,भंवर पंचारिया,श्रवण उपाध्याय,करणी सिंह भाटी,शुभम् भोजक,पूर्ण सिंह राजवी, राजपाल सिंह राठौड़,अक्षय उपाध्याय,नरसिंह पंचारिया,सुमेर सिंह,देवी सिंह हिराई,सोहन लाल कोटड़ी,लक्ष्मण राणा,पवन गहलोत,भूप सिंह भुर्ज, रविंद्र सिंह नाल सहित कोलायत कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में