Home » धर्म » वृष राशिवालों को करियर में मिलेगी सफलता, कन्या की चमकेगी किस्मत, इन 4 जातकों का रिश्ता होगा तय, पढ़ें आज का राशिफल

वृष राशिवालों को करियर में मिलेगी सफलता, कन्या की चमकेगी किस्मत, इन 4 जातकों का रिश्ता होगा तय, पढ़ें आज का राशिफल

अबतक इंडिया न्यूज 29 दिसंबर राशिफल । आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि दिन सोमवार है और आज देवों के देव महादेव का व्रत किया जा रहा है. आज पौष शुक्ल नवमी उपरांत दशमी तिथि, रेवती नक्षत्र, कौलव करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेंगे. आज पूर्व का दिशाशूल लगने वाला है.

29 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और धनु राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा के मेष राशि में गोचर करने से आज चंद्रमा का सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध के साथ नवम पंचम योग बनेगा। जबकि आज भी बुध का गोचर धनु राशि में हुआ है और बुधादित्य योग भी बना है। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

मेष राशि,सतर्कता से काम करना होगा

आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। लेकिन आपको आज भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। कुछ लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। सामाजिक मामलों में आज आपको सतर्कता से काम करना होगा, किसी वजह मन आहत हो सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। माता और मातृपक्ष से फायदा होगा। बिजनेस में आप आज लाभ पाएंगे।
आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आज उपाय के तौर पर आपको बजरंगणबाण का पाठ करना चाहिए।

वृषभ राशि,बजट का ध्यान रखते हुए काम करें

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक रहेगा। कोई मित्र या पूर्वपरिचित आपकी मदद कर सकता है। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलने का योग बना हुआ है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ आप रोमांटिक समय बिता पाएंगे।
आज भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आज आपको उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

मिथुन राशि,सगे संबंधियों से मिल सकते हैं

आज का दिन मिथुन राशि के लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। किसी परेशानी का समाधान निकलेगा और आप आज राहत की सांस ले पाएंगे। आपको आज किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका भी मिलेगा। यात्रा और वाहन पर धन खर्च हो सकता है। धर्म कर्म के काम मे आज आपकी रुचि रहेगी। बच्चों की जिम्मेदारियों की वजह से आज आपको अपनी योजनाओं में कुछ परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा।
आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको दिन को शुभ बनाए रखने के लिए आज गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

कर्क राशि,सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज मानसिक तनाव और चिंता से राहत मिलेगी। कोई अधूरा अटका काम आपका बनेगा। आप उत्साह और ऊर्जा से आज भरपूर बने रहेंगो। नौकरी में आज आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका कोई काम अटका है तो वह पूरा हो सकता है। आज वैवाहिक जीवन में आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज उपाय के तौर पर चीनी और चावल का दान करना चाहिए।

सिंह राशि,मनोरंजक समय बीतेगा

सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। महत्वपूर्ण योजना के सफल होने की आज खुशी होगी नौकरी में आज का दिन आपका सुखद और अनुकूल बीतेगा। काम के साथ ही साथ आज आपको मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आज किसी मित्र या सगे संबधी से मिलने का भी संयोग बन सकता है। आपको आज सरकारी क्षेत्र के साथ ही साथ कोर्ट कचहरी के काम में भी सफलता मिलेगी।
आज भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज उपाय के तौर पर नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि,तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी में आज आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। मानसिक उथल पुथल की वजह से आपको परेशानी और चिंता हो सकती है। सेहत के मामले में भी आज का दिन नरम रहने वाला है। शिक्षा और प्रतियोगिता में आज छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, आपको आज तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा। आज किसी जोखिम वाले निवेश से आपको बचना चाहिए।
आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आज आपको उपाय के तौर पर बुध के मंत्र का जप करना चाहिए, गाय को चारा खिलाएं।

तुला राशि,भाग्य लाभ और सफलता प्रदान करेगा

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज साझेदारी के काम में भाग्य लाभ और सफलता प्रदान करेगा। मित्रों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होगी। संतान से संबंधित किसी चिंता परेशानी का समाधान हो सकता है। आप आज बिजनेस में लाभ पाएंगो। जीवनसाथी के साथ आज आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। धर्म कर्म में भाग लेने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको उपाय के तौर पर आज चावल का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि,अचानक काम आ सकता है

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन खर्चीला और मानसिक उलझन वाला रहेगा। आज आपके ऊपर कुछ अचानक काम आ सकता है जिससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी सहकर्मी की वजह से भी तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में अपना बजट संभलकर करें। सेहत और वाहन पर धन खर्च का योग बना हुआ है। किसी अचानक आने वाली स्थिति की वजह से आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
आज भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज उपाय के तौर पर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

धनु राशि,आर्थिक लाभ मिल सकता है

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा। आपको एक से अधिक स्रोत से आज आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज पूर्व में किए काम का भी फायदा मिलेगा। कोई अप्रत्याशित लाभ भी आपको आज मिल सकता है।
आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, घर के बड़ों से आशीर्वाद लें।

मकर राशि,सफलता मिलने की खुशी होगी

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। आपको कल अपने काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। परिवार से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो वह आपको मिल सकता है। अगर आपकी माता की सेहत नरम चल रही है तो उनकी सेहत में सुधार होगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे।
आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज श्रीसूक्त का पाठ करने से फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि,भावुकता से बचना चाहिए

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आवेश और भावुकता से बचना चाहिए। जल्दबाजी में किए गए काम से आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से आज आपको सहयोग मिलेगा। तकनीकी काम मे आज आपको सफलता मिलेगी। बैंकिंग संबंधी काम में भी आप सफलता पाएंगे।
आज भाग्य आपका 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि,सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुलमिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन सफलता मिलने से मन आपका आनंदित होगा। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्मिक विषयो में आपकी आज गहरी रुचि रहेगी। कोई काम जो आपका लंबे समय से अटक रहा था वह आज पूरा होगा। भाई बहनों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंग। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।
आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, शनि स्तोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *