Home » धर्म » आचार्य श्री विजय राज जी महाराज साहब के 68वें जन्मोत्सव पर विशेष घोषणा: संत श्री विनोद मुनि जी महाराज साहब को मिला ‘तरुणाचार्य पद’

आचार्य श्री विजय राज जी महाराज साहब के 68वें जन्मोत्सव पर विशेष घोषणा: संत श्री विनोद मुनि जी महाराज साहब को मिला ‘तरुणाचार्य पद’

अबतक इंडिया न्यूज 15 अक्टूबर मुंबई । जैन शासन की गौरवशाली परंपरा और गुरु-भक्ति के पावन अवसर पर 14 अक्टूबर 2026 को परम पूज्य गुरुदेव आचार्य भगवंत श्री विजय राज जी महाराज साहब के 68वें जन्मदिन के मंगलमय अवसर पर एक ऐतिहासिक एवं विशेष धर्म घोषणा की गई है।

गुरुदेव ने अपनी इस विशेष घोषणा के तहत पूज्य संत श्री विनोद मुनि जी महाराज साहब को ‘तरुणाचार्य पद’ प्रदान किया है। यह अवसर जैन शासन की परंपरा, गुरु-भक्ति और संयम साधना के प्रति समर्पण का एक अनूठा प्रतीक है।

गुरुदेव की इस घोषणा से समस्त गुरु भक्तों और जैन समाज में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण व्याप्त है।इस ऐतिहासिक धर्म घोषणा के  पावन अवसर पर समस्त गुरु भक्तों द्वारा परम पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में कोटि-कोटि वंदन एवं अभिनंदन अर्पित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.