Home » देश » देशनोक में RSS ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संघ के साहित्य एवं पत्रक का किया विमोचन

देशनोक में RSS ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संघ के साहित्य एवं पत्रक का किया विमोचन

अबतक इंडिया न्यूज 27 अक्टूबर देशनोक । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संघ के साहित्य एवं पत्रक का विमोचन रविवार शाम को देशनोक के शिशु वाटिका विद्यालय में किया गया। इस दौरान संघ के आगामी कार्यक्रम व्यापक ग्रह संपर्क अभियान की योजना एवं तैयारी हेतु नगर की बैठक भी रखी गई जिसका विषय प्रतिपादन विभाग शारीरिक प्रमुख सवाई सिंह ने किया। बैठक में सवाई सिंह ने बताया कि आगामी 1 से 16 नवंबर तक देशनोक नगर के प्रत्येक घर तक सभी स्वयंसेवक अलग-अलग टोलियां बनाकर जाएंगे एवं संघ की 100 वर्षीय यात्रा के बारे में सभी घरों में बातचीत की जाएगी।

साथ ही सभी घरों में भारत माता का चित्र, पत्रक और संघ की ध्येय यात्रा के 100 वर्ष नामक पुस्तक का वितरण किया जाएगा जिसमें संघ की 100 वर्ष की यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों का वर्णन किया गया है। सवाई सिंह ने बताया की व्यापक ग्रह संपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जागृत,संगठित एवं राष्ट्रीय हित के प्रति प्रेरित करना है।

पुस्तक विमोचन एवं बैठक में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष भंवर गिरी, विप्र फाउंडेशन के कैलाश उपाध्याय, जैन समता संघ के मोतीलाल बुच्चा, शांतिलाल बरडिया, तेरापंथ युवक परिषद के अरुण छल्लाणी, सेवा भारती के नारायण दान एवं अन्य समाजों के  प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *