Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक थाने के पीछे हेलीपैड पर राणा ने अवैध शराब बेचने का किया दुःसाहस, पुलिस ने दबोचा

देशनोक थाने के पीछे हेलीपैड पर राणा ने अवैध शराब बेचने का किया दुःसाहस, पुलिस ने दबोचा

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 31 मई । देशनोक पुलिस थाने पीछे हेलीपैड पर आधी रात को एक बदमाश अवैध शराब बेचने का दुःसाहस कर बैठा।भनक लगते ही देशनोक पुलिस ने बदमाश को मौके पर ही धर दबोचा ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देशनोक निवासी मगाराम राणा को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर अवैध 48 देशी शराब के पव्वे बरामद किए। आरोपी राणा के खिलाफ राजस्थान आबकारी एक्ट 19/54 में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई चरणजीत सिंह को सौंपी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *