अबतक इंडिया न्यूज 19 जनवरी देशनोक । राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व संगरिया के विधायक अभिमन्यु पूनिया ने करणी माता मंदिर में दर्शन करके माँ का आशीर्वाद लिया ।

इस दौरान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष बादल सिंह व सचिव शंकरदान द्वारा श्री करणी माता की तस्वीर व साहित्य भेंट कर पारंपरिक स्वागत किया । इस मोके पर बीकानेर जिलाध्यक्ष भँवर कूकना, जिला उपाध्यक्ष एड. संजय गोयल, रमेश भादू, रिछपाल सिंगड़, सुरेश तेतरवाल, आकाश लोहिया, कोशल भार्गव, श्रीनिवास पंवार, ओमप्रकाश मेघवाल सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।








