Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान,‘राष्ट्र प्रथम’ ही भाजपा की मूल भावना-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान,‘राष्ट्र प्रथम’ ही भाजपा की मूल भावना-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

अबतक इंडिया न्यूज जयपुर, 23 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जयपुर शहर जिला प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल भावना राष्ट्र सेवा एवं राष्ट्र प्रथम है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भारतीय जन   ता पार्टी पर अपना विश्वास जताया है। आज देश में विकास की राजनीति तुष्टिकरण की राजनीति पर भारी पड़ रही है और एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प देशभर में साकार हो रहा है। साथ ही, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ रहा है, जो कि राष्ट्र प्रथम की नीति और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है। हर घर नल से जल, गरीबों को पक्का मकान, किसानों को सम्मान निधि, उज्ज्वला एवं आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से अंत्योदय का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन उपलब्धियों को घर-घर एवं जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के विचार के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान ही भाजपा का लक्ष्य है। यह अभियान भारतीय जनता पार्टी के महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *