Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक दर्शन करने आ रहे दर्शनार्थियों की कार दुर्घटनाग्रस्त ,एक की मौत ,मामला दर्ज

देशनोक दर्शन करने आ रहे दर्शनार्थियों की कार दुर्घटनाग्रस्त ,एक की मौत ,मामला दर्ज

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 1 जनवरी । नए साल पर श्री डूंगरगढ़ से देशनोक करणी माता के दर्शन करने के लिए दोस्त की कार से अपने दोस्तों के साथ देशनोक आ रहे युवक की कार दुर्घटना में मौत हो गई।बीकानेर पीबीएम की मोर्चरी में मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर देशनोक पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

गुरुवार को  देशनोक -गीगासर मार्ग पर शिफ्ट कार के पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय युवक भागीदान ने घायल युवक को देशनोक सीएचसी पहुंचाया जहां से घायल को बीकानेर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रैफर किया गया । 

मृतक भैरदान पुत्र राकेश निवासी बिग्गा के चचेरे भाई अरविंद की रिपार्ट पर देशनोक थाने में मूखराम पुत्र पूर्णा राम जाट निवासी नौरंगदेसर के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया हैं। रिपोर्ट के अनुसार भैरूदान गुरुवार को सुबह दस बजे नौरंगदेसर निवासी मूखराम पुत्र पूर्णाराम की शिफ्ट कार संख्या RJ07 CE0430 से अपने दोस्त रामदेव व दीपक के साथ देशनोक करणी माता के दर्शन के लिए रवाना हुआ।देशनोक पहुंचने से लगभग 1-2 किमी पूर्व गीगासर -देशनोक मार्ग पर अचानक आवारा पशु आने के कारण कार चालक मूखराम द्वारा गफलत व लापरवाही से भयानक तरीके से ब्रेक लगाने के कारण कार पलट गई। जिससे भैरू दान गंभीर रूप से घायल हो गया।गंभीर घायल भैरू दान को बीकानेर पीबीएम लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी हनुमंत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *