Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » महात्मा गांधी के 78 वें निर्वाण दिवस (शहीद दिवस) पर बीकानेर कांग्रेस करेगी श्रद्धांजलि कार्यक्रम

महात्मा गांधी के 78 वें निर्वाण दिवस (शहीद दिवस) पर बीकानेर कांग्रेस करेगी श्रद्धांजलि कार्यक्रम

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 29 जनवरी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 78वां निर्वाण दिवस (शहीद दिवस) के अवसर पर 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग एवं शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल द्वारा संयुक्त रूप से पुष्पाजंली व मौन रखकर उनका स्मरण किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सुबह 10ः30 बजे गांधी पार्क, सर्किट हाउस के सामने, बीकानेर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित होगा।कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस संयुक्त कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, अग्रिम प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी, पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, पंच, सरपंच, जिला परिषद सदस्य सहित कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदभावी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *