Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नवनियुक्त राजस्थान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विश्नोई का देशनोक सदर बाजार में हुआ भव्य स्वागत

नवनियुक्त राजस्थान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विश्नोई का देशनोक सदर बाजार में हुआ भव्य स्वागत

 अबतक इंडिया न्यूज 6 दिसंबर देशनोक । नवनियुक्त राजस्थान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नोखा बिहारीलाल विश्नोई का शनिवार को देशनोक सदर बाजार पाबू खेजड़ा के पास भव्य स्वागत किया गया।देशनोक नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन (प्रथम महिला चेयरमैन) श्री मती सुशीला देवी सुथार के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
        वाहनों के विशाल काफिले के साथ पहुंचे विश्नोई का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।पूर्व पालिका अध्यक्षा श्री मती सुथार  ने शॉल ओढ़ाकर विश्नोई स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वरलाल सुथार,भाजपा पार्षद चण्डी दान,पूर्व भाजपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष विनोद परिहार,देशनोक विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष कैलाशचंद उपाध्याय,विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश सेवग,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हेमंत भूरा,नवल चौहान,भंवरलाल मौर्या, मूलचंद चौहान,मुकेश सोनी,संपत सोनी,पूर्व भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवदयाल दान ,मनीष विश्नोई,देशनोक जागृति मंच अध्यक्ष मनोज दान,पूर्व भाजपा पार्षद गोपाल मोहता आदि ने पुष्पमाला ,साफा ,श्रीफल,दुपट्टा भेंटकर प्रदेश उपाध्यक्ष विश्नोई का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *