Home » टॉप न्यूज़ » नागरी भंडार का 119वां स्थापना दिवस: अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) सहित अनेक जनों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

नागरी भंडार का 119वां स्थापना दिवस: अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) सहित अनेक जनों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 22 जनवरी। जुबली नागरी भण्डार के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बसन्त महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर)  रमेश देव ने महारानी सुदर्शन कला दीर्घा में लगी चित्रकला प्रदर्शनी को अवलोकन किया।
उन्होंने चित्र प्रदर्शनी में लगे चित्रों को बीकानेर की कला और संस्कृति का आईना बताया और सभी कलाकारों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर में कला एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित हो रही है, यह अच्छे संकेत हैं। दिन भर में अनेक लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


इस वरिष्ठ साहित्यकार श्री संजय पुरोहित सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शनी के दौरान बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार जिसमें पृथ्वी सिंह राजपुरोहित, कलाश्री, धर्मा स्वामी, बरकत अली, एस के हटीला, भूरमल सोनी, एस के नाथ, डॉ. मोना सरदार डूडी मुकेश जोशी, कमल किशोर जोशी, राम कुमार भादाणी, प्रिया मारू, आयुषी तवर, गणेश ओझा, लेखक व्यास, राधिका छंगाणी, राधे व्यास सहित 60 से अधिक बाल, युवा व वरिष्ठ कलाकारों ने 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार सायं 7 बजे होगा। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *