अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 1 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आगामी निकाय चुनावों के सफल संचालन और संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ करने के लिए छह नगर निकायों की समन्वय टोली की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नोखा, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नापासर एवं खाजूवाला नगर निकायों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्त पदाधिकारी चुनावी गतिविधियों के समन्वय, संगठन के विस्तार तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का कार्य करेंगे।देशनोक निकाय चुनाव के लिए शिव किशन परिहार को संयोजक व कैलाशदान देपावत सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि नई टीमों की घोषणा के साथ ही संबंधित निकायों में चुनावी तैयारियों को गति दी जाएगी और सभी संयोजक-सहसंयोजक तुरंत प्रभाव से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।












