June 25, 2025 4:59 pm

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मूंधड़ा बने कांग्रेस चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ के बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ,संगठन महामंत्री मार्शल ने दी बधाई

मूंधड़ा बने कांग्रेस चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ के बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ,संगठन महामंत्री मार्शल ने दी बधाई

अबतक इंडिया न्यूज 25 जून बीकानेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चार्टर्ड अकाउंटेंट सेल द्वारा मंगलवार को  जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।सेल के प्रदेश अध्यक्ष सी ए नितिन व्यास ने बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष पद पर देशनोक निवासी सी ए श्याम सुंदर मूंधड़ा की नियुक्ति की है।

मूंधड़ा की नियुक्ति पर कांग्रेस संगठन महामंत्री प्रह्लाद सिंह मार्शल ने बताया कि सीए श्याम सुंदर मूंधड़ा के दादा जी स्व.हरिकिसन मूंधड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे व देशनोक नगरपालिका में उनके नेतृत्व में तीन बार कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बना जिसके वो अध्यक्ष रहे।वर्तमान देशनोक नगरपालिका बोर्ड में उनकी मां मीना देवी पार्षद है।मार्शल ने मूंधड़ा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *