October 12, 2025 9:41 am

Latest News
कर्क, कन्या समेत 7 राशियों को भाग्य के साथ से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, सिंह वाले इस मामले पर ध्यान दें! पढ़ें आज का राशिफल राजस्थान में धर्म परिवर्तन कानून के खिलाफ उतरे सामाजिक संगठन, बोले- कानून संविधान की भावना के खिलाफ हनुमान बेनीवाल फिर बने RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान के 2028 के विधानसभा चुनाव पर नज़र संसदीय कार्य व विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने किए करणी माता के दर्शन , भजनलाल सरकार युवाओं के रोजगार के लिए प्रतिबद्ध- संसदीय कार्य मंत्री जंग रुकवा दो मालिक! जेलेंस्की ने ट्रंप से लगाई गुहार, गाजा के बाद अब यूक्रेन में भी थमेगी मिसाइलों की बौछार? पलाना में कानून एवं न्याय मंत्री राजस्थान सरकार जोगाराम पटेल का हुआ स्वागत

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » श्रीमती शशिकला राठौड़ बीकानेर शहर जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नियुक्त

श्रीमती शशिकला राठौड़ बीकानेर शहर जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नियुक्त

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 14 जुलाई ।  राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह की अनुशंसा पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने श्रीमती शशिकला राठौड़ को बीकानेर जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

शशिकला राठौर का सामाजिक, राजनीतिक एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में वर्षों से उल्लेखनीय योगदान रहा है। आपने हमेशा महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता दी है, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन या न्याय की बात हो। उनकी कार्यशैली प्रेरणादायक रही है और वह लंबे समय से महिला कांग्रेस की विचारधारा को जमीनी स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं।
उनकी नियुक्ति से बीकानेर जिला महिला कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। सभी कार्यकर्ताओं को उन पर भरोसा है कि श्रीमती राठौड़ के नेतृत्व में महिला कांग्रेस और भी अधिक संगठित,मजबूत, प्रभावशाली और जनसेवी कार्यों के लिए समर्पित होगी।
राठौर इससे पहले भी महिला कांग्रेस की देहात अध्यक्ष, मनोनीत पार्षद, बीपीएल कमेटी की अध्यक्ष, राज्य सरकार द्वारा मनोनीत नारी निकेतन अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दी है। उनके नेतृत्व में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए और अधिक मुखर होंगी तथा संगठन एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!