Home » राजनीति » देशनोक में विधायक व प्रभारी ने ली भाजपा की बैठक ,कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र ,देशनोक में बनेगा भाजपा का बोर्ड- विधायक भाटी

देशनोक में विधायक व प्रभारी ने ली भाजपा की बैठक ,कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र ,देशनोक में बनेगा भाजपा का बोर्ड- विधायक भाटी

देशनोक निकाय चुनाव 2026
अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 25 अगस्त । देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां परवान पर हैं।सियासी  तापमान लगातार बढ़ने लगा है ।कांग्रेस के बाद मंगलवार को देशनोक करणी मंडल सेवा सदन में देशनोक भाजपा की बैठक आयोजित की गईं।इस चुनावी बैठक में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम ओछी व घटिया राजनीति नहीं करते हैं।हम विकास व राष्ट्र सेवा को समर्पित राजनीति में विश्वास रखते हैं।अपने चुनावी वादे की बात करते हुए कहा कि देशनोक की प्रमुख सड़क पर जलभराव की समस्या का निदान व करणी माता व तेमड़ा राय मंदिर को जोड़ने वाली सड़क निर्माण का वादा किया था वो पूरा हो रहा हैं।विधायक निधि कोष(₹87.50लाख) से नाला निर्माण हो चुका है व सड़क का कार्य प्रगति पर हैं।उन्होंने पूर्व मंत्री व पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि व्यक्तिगत जिद्द व घमंड के कारण लोगो को अंतिम शव यात्रा तक कीचड़ से ले जानी पड़ी।वो मार्मिक व शर्मनाक दृश्य आज भी हर देशनोक वासी को कचोटता हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में न तो ग्रुप न ही कोई गुटबाजी हैं।देशनोक पालिका चुनाव का विजन व मिशन दोनों क्लियर है।उन्होंने दावे के साथ कहा कि देशनोक पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा हैं।
   प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर कहा कि वार्ड वासियों की राय ,सर्वे व सर्वमान्य जिताऊ कैंडिडेट को टिकट दिया जायेगा।
       बैठक को देशनोक नगरपालिका चुनाव प्रभारी पूर्णाराम  चौधरी ,कोलायत विस्तारक गिरधारी सिंह ,भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर कार्य करने के लिए आह्वान किया।प्रभारी चौधरी ने कार्यकर्ताओं को जीत का गुरुमंत्र दिया। विस्तारक गिरधारी सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत करवाया।
    बैठक का संचालन करते हुए सुशील पड़िहार ने विधायक द्वारा किए गए विकास कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।साथ ही ट्रॉमा सेंटर की मांग दोहराई।देशनोक राजकीय महाविद्यालय की कमियां व खामियां बताई।प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने देशनोक में तहसील की मांग रखते हुए विधायक भाटी द्वारा देशनोक में करवाए गए विकास कार्यो के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *