Home » बजट 2024 » बजट 2025-26 » बजट के बाद बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 2,300 अंक गिरा

बजट के बाद बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 2,300 अंक गिरा

अबतक इंडिया न्यूज 1 फरवरी । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का बजट पेश किया। लेकिन उनका यह बजट बाजार को पसंद नहीं आया। बजट के बाद बाजार में भारी गिरावट आई है। बीएसई सेसेंक्स में 2,300 से अधिक गिरावट आई है।

इस दौरान शेयर बाजार में तेजी आई है। रविवार होने के बावजूद बजट के कारण आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग हो रही है। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद शेयर मार्केट में तेजी आई है। 11.13 बजे बीएसई सेंसेक्स

387.85 अंक यानी 0.47% तेजी के साथ 82,657.63 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 90.80 अंक यानी 0.36% की तेजी के साथ 25,411.45 अंक पर था।

बजट शुरू होने से पहले रेलवे के शेयरों में काफी गिरावट देखी जा रही है। निवेशकों को उम्मीद थी कि बजट में रेलवे को खास तवज्जो दी जाएगी। इससे आरवीएनएल का शेयर 2 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 351 रुपये पर पहुंच गया जबकि आईआरएफसी के शेयरों में तीन फीसदी से ज्यादा तेजी आई। आईआरसीटीसी का शेयर 1.5 फीसदी तेजी के साथ 632 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। इरकॉन के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी आई और यह 168 रुपये पर पहुंच गया। टीटागढ़ रेल सिस्टम्स में 3 फीसदी तेजी के साथ 843 रुपये पर पहुंच गया।

एमसीएक्स के शेयरों में गिरावट

सोने और चांदी की कीमत में गिरावट से एमसीएक्स के शेयरों में आज भारी गिरावट आई और इस पर 15 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। इसका शेयर 2,146 करोड़ रुपये पर आ गया। मुनाफावसूली और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई। रविवार होने के बावजूद बजट के कारण एमसीएक्स पर आज ट्रेडिंग हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *