Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

अबतक इंडिया न्यूज 10 मई जोधपुर। जैसलमेर से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार 12 मई से लगातार चार दिन फुलेरा और जयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यानी यह ट्रेन इन दिनों फुलेरा स्टेशन तक ही आएगी-जाएगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएमहितेश यादव ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य चल रहा है। इसी के चलते ट्रेन संख्या 12467/12468 लीलन सुपरफास्ट को 12 मई से 15 मई तक फुलेरा-जयपुर खंड पर नहीं चलाया जाएगा।

इस अवधि में ट्रेन जैसलमेर से चलकर फुलेरा तक ही संचालित होगी। फुलेरा से जयपुर के बीच का सफर यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से करना पड़ेगा। वहीं जयपुर से जैसलमेर जाने वाली ट्रेन भी इन्हीं चार दिनों में फुलेरा से ही जैसलमेर के लिए रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 12 से 15 मई के बीच जयपुर जाने वाले यात्री अपनी यात्रा योजना में बदलाव कर लें और फुलेरा से आगे के लिए पहले से इंतजाम कर लें, ताकि असुविधा न हो। 16 मई से ट्रेन अपने नियमित रूट पर पहले की तरह चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *