Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक पुलिस की बड़ी सफलता ,तीन साल से फरार तीस हजार का इनामी डोडा तस्कर गिरफ्तार

देशनोक पुलिस की बड़ी सफलता ,तीन साल से फरार तीस हजार का इनामी डोडा तस्कर गिरफ्तार

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 22 मार्च । देशनोक पुलिस को तीन साल पुराने अवैध मादक पदार्थ तस्करी प्रकरण में बड़ी सफलता मिली हैं।पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत के नेतृत्व गठित टीम ने तीन सालों से फरार चल रहे तीस हजार इनामी डोडा तस्कर सोहनलाल उर्फ सोनाराम निवासी साईंसर पुलिस थाना पांचू को गिरफ्तार किया गया है।

एसएचओ सुमन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन साल पूर्व आरोपी के खिलाफ़ देशनोक थाने में एनडीपीएस एक्ट में 21 क्विंटल 25 किलो अवैध डोडा पोस्त तस्करी का प्रकरण दर्ज हुआ था।प्रकरण के दो आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था।जबकि तीसरा आरोपी सोहनलाल गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के सम्बंध में गहन अनुसंधान जारी हैं।

तीन साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ,एसएसआई जयकिसन,कांस्टेबल राजेन्द्र चौधरी,ताजा राम,सीताराम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *