अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 16 दिसंबर । कक्षा दसवीं के छात्र माजिद अली की लापता होने की गुमसुदगी की देशनोक थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कल 15 दिसंबर को शाम 4.30 बजे माजिद लाइब्रेरी के लिए घर से निकला था जो अबतक वापिस नही लौटा है।माजिद ने ब्लैक स्वेटर व जिंस पैंट पहनी हुई हैं।आज 16 दिसंबर को सुबह 11.46 पर एक अनजान नंबर से कॉल आया कि मैं दिल्ली से माजिद बोल रहा हूँ।

देशनोक मोहल्ला तेलियान निवासी माजिद के चचेरे भाई इमरान खान की रिपोर्ट पर देशनोक पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर जांच शुरू की हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी देशनोक एसएचओ सीआई सुमन शेखावत ने विशेष टीम गठित कर दिल्ली के लिए रवाना की है।









