Home » देश » पीएम आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा; दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

पीएम आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा; दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

अबतक इंडिया न्यूज 21 जुलाई । राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास सेवा तीर्थ (7, लोक कल्याण मार्ग) पर धरने पर बैठ गए. कांग्रेस नेताओं के इस कदम से प्रधानमंत्री आवास के आवास की सुरक्षा भी मुश्लिक हो गई. पुलिसवाले उन्हें वहां से हटाने के लिए खूब मनाते भी दिखे. केंद्रीय मंत्रा जीतेंद्र सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंचकर राहुल गांधी को समझाने की कोशिश. उन्होंने राहुल की मांगों को सुना और उन पर चर्चा का भरोसा भी दिया. लेकिन राहुल गांधी इतने से नहीं और धरने पर अड़े रहे. उसके बाद आखिरकार पुलिस को मजबूरन उन्हें वहां से बलपूर्वक हटाना पड़ा.
इसके बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए. विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक आवाज को रोकने की कोशिश बताया, जबकि सरकार समर्थक पक्ष इसे देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्र की सुरक्षा से खिलवाड़ करार दे रहे हैं.

राहुल गांधी मंगलवार की शाम करीब 3 बजकर 40 मिनट पर अपने सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर पहुंचे और पीएम मोदी का इस्तीफा मांगते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके साथ उनकी बहन और सांसद प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी थे। पूरे 3 घंटे तक प्रधानमंत्री आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस के जवान राहुल गांधी को हटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्होंने हटने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद करीब 6 बजकर 30 मिनट पर पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस सांसदों को डिटेन कर लिया।

 

हर भारतीय परिवार पर हमला

इससे पहले राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के कई सांसद धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने जनता से भी वहां आकर धरने में शामिल होने की अपील की थी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।

राहुल गांधी को मॉडल टाउन ले गई पुलिस:
पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस राहुल गांधी को उत्‍तर-पश्चिम दिल्‍ली स्थित मॉडल टाउन थाने ले गई. प्रदर्शन स्थल पर जमकर हुए ड्रामे और पुलिस कार्रवाई के बाद सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें अन्य नेताओं के साथ घटनास्‍थल से काफी दूर स्थित इस थाने में ले जाया गया है.
पुलिस से बचने के लिए जमीन पर लेट गए राहुल:
पीएम आवास के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जब दिल्ली पुलिस के जवान राहुल गांधी को हिरासत में लेने के लिए आगे बढ़े तो वह अचानक सड़क पर लेट गए. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सड़क से उठाया और वहां मौजूद अन्य विपक्षी नेताओं के साथ जबरन गाड़ी में बिठाकर हिरासत में ले लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई.
जितेंद्र सिंह का आरोप- राहुल बात से मुकरे:
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अचानक धरने पर बैठने के बाद सरकार ने गृह सचिव गोविंद मोहन के साथ उन्हें बातचीत के लिए भेजा. राहुल गांधी ने शुरुआत में शर्त रखी कि सरकार संसद में NEET और उससे जुड़े आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार हो तो धरना खत्म कर देंगे. सरकार से मंजूरी मिलने पर जब उन्हें चर्चा का आश्वासन दिया गया तो राहुल गांधी अपनी बात से मुकर गए और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की नई मांग जोड़ दी. गृह सचिव के मना करने पर उन्होंने अपनी मर्जी चलाने की बात कही. डॉ. जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के इस रवैये को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *