अबतक इंडिया न्यूज 7 जनवरी देशनोक । देशभर में युवा उद्यमी आज लेटेस्ट तकनीक के साथ नवाचारों के जरिए अपने उद्योगों को नई ऊचाइयों के चरम पर पहुंच रहे हैं। प्रतिष्ठित उद्योगपतियों के कई होनहार युवा पुत्र भी अपने पैतृक उद्योगों को आज के दौर की नई तकनीक को अपनाकर आज के आधुनिक युग के अनुरूप अपने बिजनेस को अपग्रेड कर रहे हैं।

ऐसे ही जयपुर के एक युवा उद्यमी माधव पेड़ीवाल भी अपने पैतृक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को नवीन तकनीकी नवाचारों के जरिए नए आयाम दे रहे हैं।बुधवार को ननिहाल पहुंचने पर युवा उद्यमी माधव का ग्रैड वेलकम हुआ।उनके जन्मदिन को होटल कस्तूरी पैलेस में केक काटकर ग्रैंड सेलिब्रेशन के रूप में मनाया गया।इस अवसर सीए श्याम मूंधड़ा ,विक्रम दान ,देवेंद्र सिंह ,मेघ दान,शक्ति सिंह,एडवोकेट गोविंद मूंधड़ा ने माधव को जन्मदिन की बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।









