अबतक इंडिया न्यूज 23 सितंबर देशनोक । स्थानीय राजकीय महाविद्यालय, देशनोक में सत्र 2026–27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पूर्वाह्नि सेमेस्टर प्रथम में
श्रेणीवार रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से प्रारंभ हो गई है।

स्नातकोत्तर प्रवेश नोडल अधिकारी चन्द्र प्रकाश मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में भूगोल विषय की 40 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 03 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।












