Home » धर्म » देशनोक करणी माता मंदिर में 11अक्टूबर को होगी घटस्थापना, सप्तमी को निककेगी भव्य जन्मोत्सव शोभायात्रा

देशनोक करणी माता मंदिर में  11अक्टूबर को होगी घटस्थापना, सप्तमी को निककेगी भव्य जन्मोत्सव शोभायात्रा 

देशनोक करणी माता मंदिर में  11अक्टूबर को होगी घटस्थापना
अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 8 अक्टूबर । विश्व विख्यात करणी धाम देशनोक में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रा का शुभारंभ होगा।सुबह 9:30 बजे से 12 बजे के मध्य मंदिर में घटस्थापना होगी । मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने नवरात्रा अनुष्ठान कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के शास्त्रोक्त आचार्य नरेंद्र कुमार मिश्र के सान्निध्य में 11 अक्टूबर प्रथमा तिथि को सुबह 9:30 बजे 12 बजे के मध्य पूर्ण पारंपरिक विधि पूर्वक घटस्थापना की जायेगी।घटस्थापना समापन पर भव्य महाआरती व विशेष भोग लगाया जायेगा।इससे पूर्व मां करणी की प्रतिमा का विशेष मनमोहक श्रृंगार किया जायेगा। मंदिर व मंदिर प्रांगण की रंग बिरंगी रोशनी से विशेष सजावट के साथ सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।
शारदीय नवरात्रा
शारदीय नवरात्रा
    17 अक्टूबर को दोपहर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा।18 अक्टूबर सप्तमी को मां करणी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा।इस दिन सुबह 9:15 बजे करणी माता मंदिर से भव्य जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जायेगी।जन्मोत्सव शोभायात्रा अपने निर्धारित पारंपरिक मार्ग से होते हुए तेमड़ा राय मंदिर  होते हुए पुनःमंदिर पहुंचेगी।शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।19 अक्टूबर अष्टमी को कवि मनुज देपावत की स्मृति राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें देश -प्रदेश के नामचीन कवि शिरकत करेंगे।
प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष फोकस रहेगा।श्रद्धालुओं की सुविधार्थ नवरात्रा में मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पानी,जलपान सहित सुलभ दर्शन सहित सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा।पुलिस व स्थानीय प्रशासन से समन्वय के साथ मंदिर प्रन्यास के  स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा व सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.