Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » घर घर हुई गणगौर पूजा,ढोकले का भोग लगाया,शाम को निकली गणगौर ईश्वर की सवारी

घर घर हुई गणगौर पूजा,ढोकले का भोग लगाया,शाम को निकली गणगौर ईश्वर की सवारी

अबतक इंडिया न्यूज पलाना 21 मार्च । पंद्रह दिवसीय गणगौर पूजन के आखरी दिन गांव के घर घर सुहागिनों ने विशेष पूजन किया तथा ढोकले का भोग लगाकर मन्नतें मांगी।गांव के कई घरों में उद्यापन भी हुए। शाम को राजपूतों के मोहल्ले से गणगौर ईश्वर की सवारी ढोल नगाड़ों के साथ निकली जो सुथारों की गुवाड़ में गईं जहां मेला भरा और सुहागिनों एवं कुमारियों ने भोग लगाकर नृत्य किया और खोल भराई की रश्म हुई। रविवार को गणगौर ईश्वर की सवारी गांव के मुख्य कुएं पर जाएगी जहां पानी पिलाने की रश्म होगी और वहीं मुख्य मेला भरेगा जिसमें ऊंट दौड़ होगी।रात्रि समय में गणगौर ईश्वर को एक साल के लिए बोहला दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *