Home » देश » देशनोक की लाडो वर्षिका ने सात समंदर पार बजाया देशनोक का डंका , अमेरिका में गोल्ड मेडल साथ प्राप्त की मास्टर इन फाइनेंस की डिग्री

देशनोक की लाडो वर्षिका ने सात समंदर पार बजाया देशनोक का डंका , अमेरिका में गोल्ड मेडल साथ प्राप्त की मास्टर इन फाइनेंस की डिग्री

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 26 दिसंबर । देशनोक सारड़ा परिवार की लाडो वर्षिका ने सात समंदर पार अमेरिका की युनिवेर्सिटी ऑफ टेक्सास में अपनी कामयाबी का परचम फहराकर देशनोक ही नही पूरे देश का नाम रोशन किया हैं।सारड़ा परिवार के सीए अनिल सारड़ा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि वर्षिका मूल रूप से देशनोक निवासी स्व.राजेन्द्र प्रसाद सारड़ा की पौत्री हैं।वर्षिका के माता-पिता श्री मती सविता -कमल सारड़ा वर्तमान में कोलकाता प्रवासी हैं।पिता कमल सारड़ा पेशे एक प्रतिष्ठित चार्टेड अकाउंटेंट है।

बीते 17 दिसंबर को अमेरिका (डलास) की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में आयोजित दीक्षांत व अवार्ड समारोह में सुश्री वर्षिका सारड़ा को ‘मास्टर इन फाइनेंस’ डिग्री के साथ गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। गौरतलब है देशनोक सारड़ा परिवार के मानव सारड़ा साइक्लिंग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड हासिल कर चुके हैं

वर्षिका की सफलता के खबर जब उनके पैतृक नगर देशनोक पहुंची तो पूरे नगर में खुशी व गर्व की लहर छा गई।बधाई देने वालों का तांता लग गया। गोपाल कृष्ण सारड़ा, सीए श्यामसुंदर मूंधड़ा,सीए निर्मल कुमार सारड़ा,सीए अनिल कुमार सारड़ा सहित परिजन व शुभचिंतकों ने वर्षिका व उनके परिवार को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *