Home » राजस्थान » देशनोक के जांबाज मिराज पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मधुसूदन का श्री करणी मंदिर प्रन्यास ने किया नागरिक अभिनंदन

देशनोक के जांबाज मिराज पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मधुसूदन का श्री करणी मंदिर प्रन्यास ने किया नागरिक अभिनंदन 

वायुसेना दिवस
अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 8 अक्टूबर । वायुसेना दिवस के उपलक्ष्य में श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास द्वारा देशनोक के लाडले  और भारतीय वायुसेना के जांबाज फ्लाइट लेफ्टिनेंट मधुसूदन देपावत का विशेष नागरिक अभिनंदन  किया गया।
​प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह देपावत ने बताया कि इस पावन अवसर पर देश के रक्षकों और सीमाओं पर तैनात सैनिकों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर मां करणी के समक्ष विशेष पूजा -अर्चना  कर प्रार्थना की गई।
देशनोक के जाबांज मिराज पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मधुसूदन का श्री करणी मंदिर प्रन्यास ने किया नागरिक अभिनंदन 
देशनोक के जाबांज मिराज पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मधुसूदन का श्री करणी मंदिर प्रन्यास ने किया नागरिक अभिनंदन
​इसके पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में वर्तमान में ग्वालियर एयरबेस पर तैनात और मिराज लड़ाकू विमान के पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मधुसूदन देपावत को प्रन्यास परिवार की ओर से दुपट्टा, स्मृति चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान फ्लाइट लेफ्टिनेंट मधुसूदन ने स्थानीय युवाओं को भारतीय वायुसेना में करियर बनाने, राष्ट्र सेवा के अवसरों और सशस्त्र बलों की जीवन शैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
शारदीय नवरात्रा
शारदीय नवरात्रा
​समारोह में पूर्व अध्यक्ष मोहन दान बारठ, गोपाल सिंह बारठ, पार्षद प्रतिनिधि गोविंद दान, प्रन्यासी विजय दान, करणी सिंह, पूर्व पार्षद मनोज सिंह एवं आवड दान सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.