अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 21 मार्च । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष बाछल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक समापन किया गया। शिविर की थीम युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता रही । शिविर के प्रथम सत्र में बारिश की संभावना वाले मौसम के बीच स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में पेड़ पौधों की सार संभाल की तथा छोटे पौधों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए प्रबंध किया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष बाछल ने शिविर में किया जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर स्वयंसेवकों की सराहना की।

एनएसएस के इस सात दिवसीय शिविर में छात्राओं को शिव मंदिर, करणी माता पेनोरमा, सीलवा मूलवास ग्राम नोखा में पदम स्मारक तथा नरसी विला का भ्रमण करवाया गया। एक और पदम स्मारक में छात्राओं ने डिजिटल लाइब्रेरी के महत्व का समझा तो वहीं दूसरी और नरसी विला में प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नवजोत सोनी के निर्देशन में इन सात दिवस में छात्राओं ने स्वयं के द्वारा बनाया गया नाश्ता मध्यान्ह भोजन और अल्पाहार ग्रहण किया तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों तथा निबंध प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता गायन प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान सह प्रभारी व्याख्याता मनीषा मीणा, सवाई सिंह चारण, मूलाराम मेघवाल भी साथ रहे।









