Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक पुलिस की ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी: जेगला फांटे पर वाहनों की सघन जांच, काली फिल्म और संदिग्ध गाड़ियों पर रहा विशेष फोकस

देशनोक पुलिस की ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी: जेगला फांटे पर वाहनों की सघन जांच, काली फिल्म और संदिग्ध गाड़ियों पर रहा विशेष फोकस

अबतक इंडिया न्यूज 16 जुलाई ​देशनोक। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम और यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाने के लिए गुरुवार को देशनोक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 62 स्थित जेगला फांटे पर ‘ए’ श्रेणी की सख्त नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की।
​देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि गुरुवार शाम को जेगला फांटे के पास मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले सभी वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस का मुख्य फोकस संदिग्ध वाहनों, बिना नंबर की गाड़ियों और शीशों पर काली फिल्म लगी कारों पर रहा।
सड़क सुरक्षा की समझाइश: कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *