Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक पुलिस की बड़ी कामयाबी,अशोक अपहरण -हत्याकांड का आरोपी गुड़गांव से गिरफ्तार

देशनोक पुलिस की बड़ी कामयाबी,अशोक अपहरण -हत्याकांड का आरोपी गुड़गांव से गिरफ्तार

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 18 दिसंबर । अशोक अपहरण-हत्याकांड में देशनोक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।एसएचओ सुमन शेखावत ने बताया कि पिछले महीने 29 नवंबर को रात्रि 9.15 बजे अशोक जाट का अपहरण कर हत्या करनेवाले फरार नामजद आरोपियों में से मुख्य आरोपी जगदीश जाट निवासी पांचू को देशनोक पुलिस की विशेष टीम ने दबिश देकर हरियाणा के गुड़गांव से गिरफ्तार किया है।अपराध की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने जगदीश को पांच हजार का इनामी बदमाश घोषित किया था।पुलिस आरोपी से गहनता से अनुसंधान कर रही है। इस बड़ी कार्यवाही में सीआई सुमन शेखावत ,कांस्टेबल दिनेश व पुरषोत्तम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *