Home » क्राइम » देशनोक पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अशोक हत्याकांड के फरार दो नामजद आरोपी गिरफ्तार,

देशनोक पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अशोक हत्याकांड के फरार दो नामजद आरोपी गिरफ्तार,

अबतक इंडिया न्यूज़ 21जनवरी देशनोक।अशोक हत्याकांड में देशनोक पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली हैं।हत्याकांड के फरार दो नामजद आरोपियों को देशनोक थाने की विशेष टीम ने गांधीनगर से दबोचा हैं।गिरफ्तारी से पूर्व दोनों आरोपी नई दिल्ली, मुंबई, पुणे व गुड़गांव में फरारी काटी। हरबार पुलिस की दबिश से पूर्व आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते।

एसएचओ सुमन शेखावत ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया की गिरफ्तार पांच हजार इनामी आरोपी बदमाश नरसीराम पुत्र रतना राम जाट निवासी चिमाणा पुलिस थाना चाखु व ओमप्रकाश पुत्र केशुराम जाट निवासी पांचू को गांधीनगर गुजरात से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी वहां कारपेंटर मजदूर बनकर कार्य कर रहें थे।आरोपियों ने मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, गुड़गांव, गांधीनगर में फरारी काटी।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड ली गई। आरोपियों से गहनता से अनुसंधान जारी हैं।

ये था मामला

बीते 29 नवंबर 2025 की रात्रि को अशोक कुमार का अपहरण कर पांचू की रोही चिताणा में मारपीट कर गंभीर घायल अवस्था फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे। अशोक कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।30 नवंबर को देशनोक थाने में मामला दर्ज हुआ था।दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

इनकी रही विशेष भूमिका

एसएचओ सुमन शेखावत, एएसआई टीकूराम,एएसआई दीपक यादव साइबर सैल,कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण,दिनेश व सचिन
की विशेष टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।
पुरे प्रकरण में कांस्टेबल राजेंद्र की रही विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *