अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 7 जनवरी । आज बुधवार को देशनोक शिवपार्क में देशनोक टैक्सी यूनियन के चुनाव हुए।सर्व सम्मति से हुए चुनाव में रामु दान देपावत को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया।शिव पंचारिया को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया हैं।जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी।

दूसरी बार अध्यक्ष बने देपावत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि टैक्सी चालकों के हित के लिए सर्वोच्च प्रयास जारी रहेंगे।देशनोक पालिका प्रशासन से देशनोक बस स्टैंड,हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दोनों बस स्टैंडों पर टैक्सी स्टैंड की मांग की गई है।








