अबतक इंडिया न्यूज जोधपुर, 27 जनवरी। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर रेल मंडल के अंतर्गत बीकानेर–मेड़ता रोड रेलखंड के उदरामसर–पलाना ब्लॉक सेक्शन में स्थित समपार फाटक संख्या 02 (किमी 475/6-7) पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। उक्त निर्माण कार्य के कारण यह समपार फाटक दिनांक 28.01.2026 से सड़क यातायात हेतु पूर्णतः बंद रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वाहनों के आवागमन हेतु समीप स्थित आरयूबी संख्या 70 (किमी 477/3-4) को वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन रूट) के रूप में उपयोग में लिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक संकेतक, मार्गदर्शन बोर्ड एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्थाएं की जाएंगी।
रेल प्रशासन आमजन से अनुरोध करता है कि अस्थायी असुविधा के लिए सहयोग प्रदान करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।








