अबतक इंडिया न्यूज 1 जून जयपुर । आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी से भेंट कर विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मंथन किया।
सीएम ने कहा कि युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति उनका समर्पण तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का उनका स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

राजस्थान के प्रति पीएम मोदी का विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता सदैव हमें प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग विकसित राजस्थान के हमारे संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है।









