अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 1 जून। जिला बाल संरक्षण इकाई संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर और जिला बाल संरक्षण इकाई अध्यक्ष निशांत जैन की अध्यक्षता में 3 जून को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरुण सिंह शेखावत ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मंगलवार दोपहर 12 तक आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध करवाने के लिए पत्र प्रेषित किया है।









