अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 9 नवंबर । तीन दिवसीय ओरण परिक्रमा के समापन के बाद अब परिक्रमा मार्ग पर श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास की प्रेरणा से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।दो दिनों से जारी सफाई अभियान में स्थानीय युवाओं के साथ साथ करणी भक्त भी उत्साह के साथ सफाई अभियान में श्रम दान कर रहे है।15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं द्वारा ओरण परिक्रमा के बाद 12 कौसी ओरण परिक्रमा मार्ग पर फैले कचरे की सफाई की जा रही है।मौके पर कचरे को जलाकर निस्तारण किया जा रहा।

प्रन्यास सचिव शंकर दान देपावत ने बताया कि ओरण जन आस्था का केंद्र है।इसकी स्वच्छता व पवित्रता अक्षुण्ण रखने के लिए परिक्रमा के बाद प्रतिवर्ष जनसहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जाता है।स्थानीय युवाओं सहित अब अन्य क्षेत्रों के लोग भी स्वेच्छा से इस अभियान में जुड़ने लगे है।ओरण की स्वच्छता , पवित्रता व हरियाली को लेकर प्रन्यास निरंतर प्रयासरत है।

ओरण सफाई अभियान में उमेद दान रतनू एडीएम बीकानेर, रमेश बीठु सीआई, सचिव शंकर दान, प्रन्यासी विजय दान, मंडलीय चारण महासभा अध्यक्ष भंवर दान, विश्वजीत सिंह उर्फ बिट्टू बन्ना, रामचंद्र 465 RD, राजेश, लालचंद, गोपीचंद 465RD, मदन दान दसोड़ी, विक्रम सिंह बगरासर, भूर दान, प्रीतम सिंह, दिनेश दान, रविन्द्र सिंह, लालचंद नाई, गजेंद्र दान, मुन्ना लंगर, जितेंद्र दान दसोड़ी, अरविंद देपावत, चंडी दान (बाबू), कमल खत्री ,मनोज नाई,पार्षद चंडी दान, राजू दान, मनोज सिंह पार्षद आदि ने अपना श्रमदान दिया ।









