Home » लाइफस्टाइल » बाल अभिनेता सिद्धार्थ सिंह सोलंकी का जन्मदिन जोधपुर में धूमधाम से मनाया, एयरपोर्ट पर काटा केक अल सुबह अक्षरधाम मंदिर पहुंचकर संतों से लिया आशीर्वाद

बाल अभिनेता सिद्धार्थ सिंह सोलंकी का जन्मदिन जोधपुर में धूमधाम से मनाया, एयरपोर्ट पर काटा केक अल सुबह अक्षरधाम मंदिर पहुंचकर संतों से लिया आशीर्वाद

अबतक इंडिया न्यूज जोधपुर, 5 नवंबर । मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज के ‘शिवा पावर प्रोडक्शन’ के चर्चित बाल अभिनेता और जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र स्थित सोढ़ों की ढाणी निवासी सिद्धार्थ सिंह सोलंकी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अपने जन्मदिन के खास अवसर पर जोधपुर पहुंचे सिद्धार्थ का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर डायरेक्टर प्रमोद सिंह ने काटा केक

सिद्धार्थ के जन्मदिन को खास बनाते हुए ‘शिवा पावर प्रोडक्शन’ के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर प्रमोद सिंह विशेष रूप से अल्प समय के लिए जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट पर ही बाल अभिनेता सिद्धार्थ के साथ केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सिद्धार्थ ने भी जोधपुर की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार डायरेक्टर प्रमोद सिंह का साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

अक्षरधाम मंदिर में की पूजा-अर्चना और लिया संतों का आशीर्वाद

जन्मदिन की शुरुआत आध्यात्मिक रूप से करते हुए बाल अभिनेता सिद्धार्थ ने अल सुबह जोधपुर स्थित अक्षरधाम मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने प्रातःकालीन आरती में भाग लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर के संतों ने सिद्धार्थ को तिलक लगाकर, कुंकुम व मोली बांधकर आशीर्वाद दिया और उनके सफल एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *