Home » Uncategorized » चन्द्रकला को मिली विप्र फाउंडेशन जोन 1-बी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष की कमान

चन्द्रकला को मिली विप्र फाउंडेशन जोन 1-बी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष की कमान

अबतक इंडिया न्यूज 29 जुलाई बीकानेर।विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी के संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण को गति प्रदान करने के उद्देश्य से श्रीमती चंद्रकला आचार्य, बीकानेर को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष  सतीश शर्मा एवं बीकानेर जोन प्रभारी  मुकेश रामपुरा के अनुमोदन उपरांत की गई है। प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. दीपक हर्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्रीमती चंद्रकला आचार्य का कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक रहेगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. दीपक हर्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती चंद्रकला आचार्य के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ संगठन की विचारधारा एवं सेवा कार्यों को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को संगठन से जोड़ते हुए सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों का व्यापक विस्तार किया जाएगा तथा प्रदेशभर में महिला प्रकोष्ठ को सशक्त एवं सक्रिय बनाया जाएगा।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा संगठन की रीति-नीति के अनुरूप महिला प्रकोष्ठ को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के लिए प्रदेशभर में संगठन विस्तार का कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *