अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 1 जुलाई । स्थानीय किशन गार्डन में आयोजित स्व. घनश्याम बिस्सा चैरिटेबल ट्रस्ट बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप के पांचवें दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह था।
पहले मैच में आयोजित टीम की जीत

आयोजक हर्षित बिस्सा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन का पहला मुकाबला पत्रकार-11 और आयोजित टीम के बीच खेला गया। पत्रकार-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 8 ओवरों में शानदार खेल दिखाते हुए 72 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयोजित टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मैच को 7वें ओवर में ही अपने नाम कर लिया।
धुरंधर ने नोट आउट को हराकर फाइनल में बनाई जगह

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच नोट आउट और धुरंधर के बीच खेला गया। इस बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नोट आउट की टीम ने स्कोर बोर्ड पर 54 रन टांगे। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी धुरंधर टीम ने सधे हुए अंदाज में खेलते हुए इस मैच को आसानी से जीत लिया और सीधे फाइनल का टिकट पक्का किया।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, प्रख्यात अधिवक्ता अजय व्यास और वरिष्ठ पत्रकार अनुराग हर्ष उपस्थित रहे। अतिथियों ने ट्रस्ट के इस खेल आयोजन की सराहना की और दोनों टीमों को खेल भावना से खेलने के लिए बधाई दी।











