अबतक इंडिया न्यूज 2 जनवरी देशनोक । 31 दिसंबर बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल नाबालिग ने पीबीएम में इलाज के दौरान आज शुक्रवार को दम तोड़ दिया । मृतक के पिता की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में मुकदमा दर्ज हुआ हैं।
देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर को दिन में तीन बजे आम्बासर-उदयरामसर रोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल बीकानेर बांदरा बास निवासी प्रिंस पुत्र पप्पू राम हरिजन ने आज शुक्रवार को इलाज के दौरान पीबीएम में दम तोड़ दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।मृतक प्रिंस(14 वर्ष) के पिता की रिपोर्ट पर मारुति कार संख्या RJ07 UA 8107 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच उप-सहायक निरीक्षक हरीराम को सौंपी गई है।
क्या है पूरा प्रकरण
31 दिसंबर को प्रिंस पुत्र पप्पू राम बीकानेर से कैलाश के साथ बाइक पर आम्बासर आ रहा था तभी आम्बासर-उदयरामसर सड़क पर एक मारुति कार ने टक्कर मार दी।घायल दोनों बाइक सवारों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आज शुक्रवार को इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई।








