अबतक इंडिया न्यूज 30 जुलाई बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर फोलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि शुक्रवार को बीकानेर के कावनी और जयमलसर, लूणकरणसर के रामबाग और सुई, श्रीडूंगरगढ़ के कीतासर भाटियान और कीतासार बीदावतान, कोलायत/हदां के सियाणा बड़ा और भेलू, बज्जू के नगरासर, पूगल के सियासर पंचकोसा, छत्तरगढ़ के खारबारा, खाजूवाला के 2 केडब्ल्यूएम और नोखा के माडिया, बन्धडा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।











